दादी की अंतिम यात्रा में जा रहे युवक की हादसे में मौत
शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- रोजा। बिहार से बिजनौर स्थित अपने घर दादी की अंतिम यात्रा में शामिल होने जा रहे बाइक सवार की रोजा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी गफ्फार का 35 वर्षीय बेटा शब्बू बाइक से बिहार से बिजनौर जा रहा था। गुरुवार देर रात करीब दो बजे वह रोजा क्षेत्र में टेढ़ी पुलिया के पास पहुंचा। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में शब्बू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद शब्बू ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिनाख्त होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.