दादी कीर्तन में भजनों पर झूमे भक्त
बरेली, मई 12 -- रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम के सत्संग भवन में सोमवार को दादी परिवार की ओर से ज्येष्ठ माह की नौवीं पर श्री दादी कीर्तन का आयोजन किया गया। रानी सती दादी का भव्य शृंगार कर छप्पन भोग अर्पित किए गए। भजन गायक कुक्की अरोरा एवं दादी परिवार की महिलाओं ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सुबह के सत्र में नैमिशारण्य से आए आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने भागवत कथा सुनाई। समिति अध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, मंत्री अनिल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, संतोष अग्रवाल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.