नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- कढ़ी एक ऐसी डिश है जिसे बच्चे हों या बड़े, सभी खूब चाव से खाते हैं। खासतौर से गरमा-गरम पकौड़े वाली कढ़ी हो और साथ में खिले-खिले चावल तो भई रेस्टोरेंट का खाना भी फीका लगता है। अब कढ़ी की रेसिपी तो आपने खूब देखी होंगी, लेकिन इसकी पकौड़े टेस्टी कैसे बनाएं ये टिप्स शायद ही कहीं मिलें। दरअसल कढ़ी का स्वाद भी तभी बढ़ता है, जब पकौड़े एकदम सॉफ्ट और स्पंजी बनें। कई बार ये सख्त बन जाते हैं, जो खाने में बिल्कुल भी टेस्टी नहीं लगते। परफेक्ट पकौड़े तब बनते हैं, जब ये कढ़ी को अपने अंदर सोक कर लें और बिल्कुल रुई की तरह सॉफ्ट बनें। तो चलिए आज कढ़ी नहीं, बल्कि इसके पकौड़े सॉफ्ट कैसे बनाने हैं, ये टिप्स जानते हैं।बैटर को अच्छे से फेंटना है जरूरी पकौड़े बनाने का सबसे पहला और जरूरी स्टेप है बैटर को अच्छे से फेंटना। हाथ से या व्हिस्कर ...