नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- रोटी हो या चावल, साथ में भरवां करेले हों तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। इनमें भरा हुआ प्याज का चटपटा मसाला खाने में खूब टेस्टी लगता है। सच कहूं तो कुछ लोग नॉर्मल करेले खाने में भले ही नखरे करें, लेकिन भरवां करेले सब बड़े शौक से खाते हैं। खैर, इन्हें बनाने में एक बड़ी दिक्कत आती है, वो है इनकी कड़वाहट। क्योंकि यहां पूरा साबुत करेला इस्तेमाल होता है, इसलिए कड़वाहट पूरे टेस्ट को खराब कर सकती है। कई बार तो अंदर का मसाला काफी टेस्टी बनता है, लेकिन करेले का कड़वापन सारा स्वाद खराब कर देता है। अगर आपके साथ भी यही प्रॉब्लम अक्सर होती है, तो आज मैं अपनी दादी की कुछ टिप्स आपके साथ शेयर कर रही हूं। अगली बार भरवां करेले बनाते हुए इन्हें फॉलो करेंगी तो कड़वापन बिल्कुल भी नहीं लगेगा।करेले के छिलके निकालकर बनाएं सबसे पहले करेल...