नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- फ्रिज का इस्तेमाल आजकल लगभग हर घर में होता है। खासतौर से गर्मियों में तो दूध, सब्जियां, बचा हुआ आटा वगैरह सब कुछ फ्रिज में ही स्टोर किया जाता है, वरना सड़ने में वक्त नहीं लगता। अब जब फ्रिज इतना यूज होता ही है, तो इसकी केयर करना भी तो जरूरी है। इसके लिए आपको बहुत कुछ मुश्किल करने की जरूरत नहीं है। बस छोटी-छोटी टिप्स ही काफी असरदार साबित होती है। इन्हीं में से एक पॉपुलर हैक है फ्रिज में एक कटोरी में नमक रखना। बहुत से लोग हैं जो अपने फ्रिज में एक कटोरी नमक भरकर जरूर रखते हैं। क्या आपको पता है कि इसके क्या फायदे हैं? अगर नहीं तो आपको फ्रिज से जुड़ा ये हैक जरूर जानना चाहिए और गर्मियों में तो खासतौर से ट्राई करना चाहिए।ज्यादा दिनों तक फ्रेश और क्रंची रहती हैं सब्जियां हम सभी चाहते हैं कि फ्रिज में रखी सब्जियां जैसे खीरे,...