गोरखपुर, जून 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। श्री राणी सती दादी सेवा मंडल, गोरखपुर द्वारा सोमवती अमावस्या पर मासिक कीर्तन आयोजित किया गया। सोमवार की शाम 7:30 से 9:30 रात्रि तक कालीबाड़ी मन्दिर प्रांगण स्थित श्रीराणी सती दादी मन्दिर में दादी जी का आम व लीची से भव्य शृंगार किया गया। साथ ही उपस्थित भक्तों द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर भजन-कीर्तन का कार्यक्रम आरंभ हुआ। इस दौरान 'गौरी नंदन आना हमारे कीर्तन में', 'जय जय पित्रर जी महाराज' सहित अन्य भजन गाए गए। कीर्तन में पधारे भक्तों द्वारा थाली पूजन कर भोग-आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया और दादी रसोई सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में कालीबाड़ी महन्त रविन्द्र दास, पवन सिंघानिया, भरत जालान, पवन केसान, नारायण खेमका, मनोज गोयल, अमित सिंघानिया, संजय सिंघानिया, दिपक जालान, प्रदीप केडिया, शैलेश तुलस्यान, संदीप क...