नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- आज के समय में सिरदर्द रहना बड़ी आम समय हो चुकी है। कई लोग तो ऐसे हैं जिन्हें सालों से सिर में दर्द बना हुआ रहता है, जो कभी-कभी तो काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इस दौरान पेन किलर लेने पर तुरंत तो आराम मिल जाता है, लेकिन समस्या जड़ से ठीक नहीं होगी। ऐसे में जरूरत है शरीर को अंदर से सपोर्ट देने की, ताकि ब्रेन और नर्वस सिस्टम को सही नरिशमेंट मिल सके और सिरदर्द या माइग्रेन से राहत मिले। इसके लिए आप दादी-नानी का एक पुराना नुस्खा ट्राई कर के देख सकते हैं। बस सूखे नारियल में कुछ मेवे डालकर आपको ये नुस्खा तैयार कर लेना है, कितना भी पुराने से पुराना सिर दर्द हो, इससे काफी ज्यादा राहत मिलती है।सूखे नारियल से दूर होगा पुराना सिरदर्द अगर आपको सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या रहती है तो एक बार दादी-नानी का ये सूखे नारियल वाला नुस्खा जरू...