नवादा, मार्च 13 -- भारतीय क्रिकेट के स्टार प्लेयर ईशान किशन गुरुवार को अपने पैतृक निवास नवादा पहुंचे। अपनी व्यस्त खेल दिनचर्या से समय निकालकर ईशान अपनी दादी का आशीर्वाद लेने अपने घर पहुंचे थे। जैसे ही नवादा की धरती पर ईशान ने कदम रखा, प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। जिले की सड़कों पर अपने चहेते क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों और स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ जमा हो गई। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज और पॉकेट डायनामाइट के नाम से मशहूर ईशान किशन जब अपने पैतृक जिले नवादा पहुंचे, तो वहां का नजारा किसी त्यौहार से कम नहीं था। अपनी दादी से मिलने और उनके आशीर्वाद लेने पहुंचे ईशान का स्वागत करने के लिए जनसैलाब उमड़ता रहा। ईशान किशन के नवादा आगमन की सूचना मिलते ही शहर में जश्न का माहौल बन गया। उनके स्वागत के लिए विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.