गोपालगंज, अप्रैल 28 -- थावे, संवाददाता। थावे प्रखंड के विदेशी टोला गांव में सोमवार को एक ही परिवार से दादी और पोते की एक साथ अर्थी उठने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। माहौल इतना गमगीन हो गया कि हर किसी की आंखें नम हो उठीं। जानकारी के अनुसार गांव निवासी प्रदीप श्रीवास्तव के 28 वर्षीय पुत्र प्रभात श्रीवास्तव उर्फ छोटू को अपनी दादी सुशीला देवी के निधन की सूचना मिली थी। इसके बाद वह दिल्ली से बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कट नंबर 209 के पास पिपरौली गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सोमवार की सुबह जैसे ही युवक...