साहिबगंज, मई 5 -- साहिबगंज। शहर के चौक बाजार स्थित विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (साहिबगंज) के वंदना कक्ष में दादा -दादी एवं नाना- नानी स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय की सचिव डॉ मृदुला सिन्हा, सदस्य तेज नारायण भगत एवं प्रधानाचार्य सुनील पंडित ने सरस्वती माता, ओंकार एवं भारत माता की तस्वीर समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित किया। समारोह में आगत अतिथियों का सम्मान डायरी एवं लेखनी भेंट कर किया गया। समारोह का संचालन स्नेहा भारद्वाज एवं अतिथि परिचय सुनील पंडित ने किया।धन्यवाद ज्ञापन किरण कुमारी गुप्ता एवं शांति मंत्र का पाठ लिपिका राज सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...