प्रयागराज, मार्च 7 -- दिघिया चौकी अंतर्गत सराय कला गांव में शनिवार को दिनदहाड़े हुई अपहरण की सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। स्कूल वैन से उतरकर दादा की उंगली पकड़कर घर लौट रहे छह वर्षीय मासूम को कार सवार बदमाश कुछ सेकेंड में उठाकर फरार हो गए। घर से महज कुछ मीटर दूर हुई वारदात से परिजनों के साथ ही पूरे गांव में दहशत फैल गई। मांडा थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। सराय कला गांव निवासी ओम प्रकाश शर्मा मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर पत्नी आरती देवी, बेटा प्रतीत, एक बेटी और पिता नागेश्वर रहते हैं। छह वर्षीय प्रतीक शर्मा गुलाब पत्ती इंटर कॉलेज अकोढ़ाकला में एलकेजी का छात्र है। वह शनिवार को स्कूली वैन से उतरने के बाद वह अपने दादा 65 वर्षीय नागेश्वर शर्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.