गाजीपुर, जुलाई 8 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। अखनी स्थित हजरत दादा शाह जहांगीर खां रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर आयोजित 85वें सालाना उर्स में उत्तर प्रदेश, बिहार सहित विभिन्न राज्यों से हजारों जायरीन पहुंचे। श्रद्धालुओं ने चादरपोशी और गुलपोशी कर देश में अमन, भाईचारा, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। आयोजन ने गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की। परंपरा के अनुसार खजूरी गांव से निकला चादर जुलूस धार्मिक उत्साह के साथ दरगाह पहुंचा। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया। मगरीब की नमाज के बाद मुख्य चादरपोशी और गुलपोशी की रस्म अदा की गई। इसके बाद देर रात तक जायरीन फातिहा कराते रहे। उर्स के दौरान इलाहाबाद सहित विभिन्न शहरों से आए ओलमा-ए-कराम ने अपने संबोधन में सूफी संतों की शिक्षाओं पर प्रकाश...