कानपुर, जून 8 -- कानपुर। दादा मियां दरगाह बेकनगंज के सज्जादा नशीन हाजी सैय्यद अबुल बरकात नजमी ने बताया कि सूफी बुजुर्ग हजरत सैयद शाह गुलाम रसूल, रसूल नुमा उर्फ हजरत दादा मियां का सालाना उर्स मुबारक 13 और 14 जून को मनाया जाएगा। यह केंद्र हिंदू-मुस्लिम एकता का बड़ा केंद्र माना जाता है जहां विभिन्न जनपदों से लोग उर्स में शिरकत करने आते हैं। 13 जून इशां (रात की नमाज) के बाद मुशायरा होगा और अगले दिन 14 जून को बाद कुरान ख्वानी होगी। 11 बजे कुल शरीफ होगा। उन्होंने अपील में कहा कि जो लोग दादा मियां के उर्स का बाजारीकरण कर फायदा उठाना चाहते हैं, अकीदतमंद ऐसे लोगों से सतर्क रहें। उर्स सादगी के साथ पुरानी परंपरा पर कायम रहते हुए मनाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...