आजमगढ़, जुलाई 10 -- पवई (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव में गुरुवार की रात दादा-पौत्र की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्यारों ने पहले बेरहमी से कुल्हाड़ी से गला काटकर दादा की हत्या कर दी। फिर बरामदे में सो रहे पौत्र को भी मौत के घाट उतार दिया। परिजनों का आरोप है कि मृत जगदंबा के नेवासा पर रह रहे दूसरे पौत्र ने ही वारदात को अंजाम दिया है। जमीन और रुपये को लेकर उसका परिवार के लोगों के साथ विवाद चल रहा था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव निवासी जगदंबा यादव के दो बेटे हैं। छोटा बेटा सुरेंद्र ट्रेलर चलाता है। सुरेंद के तीन बेटे श्रेयांशु उर्फ अंकित, शिवराज और आंशिक हैं। आंशिक पिता के साथ ट्रेलर पर गया है। जगदंबा के बड़े बेटे सूर्यलाल यादव अंबेडकर नगर जनपद ...