मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साहेबगंज के प्रतापपट्टी गांव में 18 अगस्त को बुजुर्ग मो.मुर्तुजा अंसारी उर्फ भोला अंसारी और उसकी पोती अनम परवीन (5 वर्ष) की चाकू से हत्या मामले में साक्ष्यों को एफएसएल जांच की कोर्ट ने अनुमति दी है। साहेबगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने इन साक्ष्यों को एसीजेएम-दो पश्चिमी सुभाष कुमार के कोर्ट में पेश किया। थानाध्यक्ष ने हत्याकांड के साक्ष्यों को एफएसएल जांच की अनुमति देने का कोर्ट से आग्रह किया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद गुरुवार को साक्ष्यों को एफएसएल से जांच कराने की अनुमति दे दी。 यह भी पढ़ें- हत्याकांड के आरोपित पिता - पुत्र समेत 18 धराये, भट्ठी तोड़ीखून से सने कपड़े व चाकू की होगी जांच : घटनास्थल से पुलिस ने मो़ मुर्तुजा अंसारी व अनम परवीन के खून से सने कपड़े व हत्या में प्रयुक्त चाकू...