दादा ने 15 साल की नातिन को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर खुला राज
हाथरस, अगस्त 23 -- UP News: यूपी के हाथरस से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित एक मोहल्ले में दादा ने अपनी नातिन के साथ कई महीने तक दुष्कर्म किया। उसके गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता ने कोतवाली में अपने दादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक मोहल्ला के रहने वाली 15 साल की किशोरी की मां का निधन हो चुका है। वह अपने पिता और दादा के साथ रहती है। आरोप है कि पिता के काम पर जाने के बाद दादा उसे घर में अकेला पाकर कई महीनों तक जबरन दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिनों से किशोरी के पेट में दर्द की शिकायत थी। परिजनों द्वारा मेडिकल जांच कराए जाने पर उसके प्रेग्नेंट होने की बात सामने आयी। इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस मामला दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.