लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- ढखेरवा, संवाददाता। बुधवार अल सुबह एक घर में सो रहे परिवार पर उस समय आफत आ गई जब अचानक से दीवार सहित टीनशेड गिर गया। हादसे में बुजुर्ग दंपति की मौत के बाद परिजन बेहाल हैं। उनकी दोनों पोतियां फिलहाल सुरक्षित हैं। इलाज जारी है। लौखनिया गांव में टीन शेड के नीचे दबने से हुई वृद्ध दंपति की मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। जिसने भी सुना मृतकों के घर की ओर दौड़ा चला आया। लोगों की मानें तो छोटेलाल का परिवार गरीबी से जूझ रहा था। जिसकी वजह से टीनशेड में गुजारा हो रहा था। छोटेलाल के पुत्र दिनेश के मुताबिक, कहने को तो उसके पास जमीन है, लेकिन जमीन नदी में होने की वजह से किसी काम की नहीं है। मेहनत, मजदूरी से ही पालन पोषण हो पाता है। दिनेश ने बताया कि उसकी दोनों बेटियां पिंकी और बबली रोज दादा दादी के साथ ही सोती थीं। मंगलवार र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.