दादा-दादी एवं नाना-नानी सम्मान समारोह
बोकारो, अप्रैल 26 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो में दादा-दादी एवं नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कक्षा अरूण (प्रवेश) से दशम तक के भैया-बहनों के 165 दादा-दादी एवं नाना-नानी ने भाग लिया। मुख्य अतिथि तरंगा उवि के सेवानिवृत्त शिक्षक सुधारंजन यादव, मवि तेलो के सेवानिवृत्त शिक्षक अनिल कुमार, प्रधानाचार्य राजेश पाण्डेय, प्रकाश कुमार, दिनेश वर्णवाल, आरती, किरण व संजय गिरि ने दीप प्रज्वलन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बुजुर्ग हमारे जीवन के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं। उनका स्नेह और अनुभव हमेशा काम आता है। आज के बच्चों को घर के बुजुर्गो से बहुत कुछ सीखने और संस्कार ग्रहण करने की जरूरत है। प्रधानाचार्य ने कहा कि जहां बुजुर्गों का सम्मान होता है, वहां सुख, शांति और समृद्धि स्वयं आती है। भैया-बहनों ने हे दादा-दादी, हे नाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.