भागलपुर, फरवरी 26 -- खरीक में घर का पाया गिरने से मासूम की मौत से दोनों परिजनों के घर में कोहराम मचा हुआ है। घर में बच्चों की गूंजने वाली किलकारी बंद हो गई हैं। परिजनों ने रोते हुए बताया कि मासूम कृष्णा अपने दादा के साथ खाना खा रहा था। दादा अपने लाडले पोते कृष्णा को अपने हाथ से खेलने के क्रम में खाना भी खिला रहे थे। तभी निधि आकर कृष्णा के साथ खेलने लगी। दादा थोड़ी देर के लिए घर के अंदर गए और उसी समय घर की दीवार दोनों बच्चों पर कहर बनकर गिर गई। आवाज सुनकर दौड़े दादा ने जब मलबे से अपने पोते को बाहर निकाला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। दादा को विश्वास नहीं हो रहा था कि जिस पोता को अभी अपने हाथ से भोजन करा रहे थे, वह अब इस दुनिया में नहीं है। अपने पोते के शव को सीने से लगाए दादा प्रमोद चौधरी फूट-फूट कर रो रहे थे। मां को अब भी ही है बेटे का इंतज...