दादा के घर रह रही 20 वर्षीय युवती लापता, गुमशुदगी दर्ज
अमरोहा, मई 16 -- कस्बा जोया के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की 20 वर्षीय पोती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। युवती के लापता होने से परिवार में बेचैनी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। कस्बा निवासी व्यक्ति का बेटा परिवार के साथ संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहता है जबकि 20 वर्षीय बेटी अपने दादा के घर जोया में रह रही थी। गुरुवार को युवती अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास क्षेत्र में काफी तलाश भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार शाम पीड़ित दादा ने डिडौली कोतवाली पहुंचकर पोती की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवती की बरामदगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.