बरेली, फरवरी 26 -- बरेली। सीबीगंज के परसाखेड़ा निवासी सद्दाम हुसैन ने बताया कि बीते बुधवार को वह अपने दादा की बरसी में चाचा के घर उमरिया कैंट गया था। कार्यक्रम में उसके बड़े भाई के ससुराल पक्ष से बारादरी के सैलानी के रहने वाले अनीसउद्दीन, वसीमुद्दीन, सैफुद्दीन, अदनान, जफर, नईमउद्दीन, नाहिद भी आए थे। वहां पुराने विवाद में उन लोगों ने गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उस पर हमला कर दिया और मारपीटकर घायल कर दिया। उसकी कार में भी तोड़फोड़ की। सद्दाम की तहरीर पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.