हाथरस, फरवरी 7 -- हाथरस-सादाबाद: पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर गांव समदपुर में पहुंचा तो कोहराम मच गया। अंतिम विदाई में हजारों लोग उमड़ पड़े,अपने दादा की गोदी में बैठकर डेढ़ वर्षीय मासूम पुत्र ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान सेन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। 28 पर्षीय अखिलेश कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी गांव समदपुर आगरा की ईएमई विंग में चालक के पद पर तैनात था। वो परिवार के साथ आगरा कैंट में ही क्वार्टर में रहता था। गुरुवार को एक मामले में तारीख करने के लिए वो हाथरस आया हुआ था। तारीख करने के बाद अपने दोस्त की कार से ही आगरा वापस लौट रहा था। तभी बढार चौराहे के निकट परिवार के सदस्य श्यामवीर सिंह को देखकर उसने गाड़ी रोकने का प्रयास किया तो पीछे से आ रही थार ने टक्कर मार दी। तथा जवान को कुछ हमलावर...