दादानगर-विजय नगर सड़क की तुरंत कराएं मरम्मत
कानपुर, जून 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दादानगर से विजय नगर जाने वाली लेन को मोटरेबल बनाने का कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। जल निगम को यह निर्देश मंडलायुक्त ने दिया। उद्यमियों की समस्याओं के निदान के लिए बुधवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े सीवर, सड़क, विद्युत और अतिक्रमण जैसे मामलों को मंडलायुक्त ने सुना। कानपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने की प्रगति की समीक्षा की गई। उप महाप्रबंधक यूपीसीडा ने बताया कि पनकी औद्योगिक क्षेत्र साइट 1, 2, 3, 4 और 5 के एसटीपी का एस्टीमेट जल निगम (नगरीय) ने उपलब्ध करा दिया है। कार्रवाई शासन स्तर पर है। फजलगंज क्षेत्र स्थित चक-84 में सीवर लाइन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। छह लोगों को सीवर कनेक्शन भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। बैठक में उद्यमी संगठनों ने उनकी समस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.