कानपुर, फरवरी 20 -- चकेरी। दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार तड़के शार्ट सर्किट से प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। लपटें देख कर्मचारियों ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग से पास में रखा कबाड़ भी जल उठा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने करीब आधे घंटे की मशक्कत कर आग को बुझाया। लेकिन, तब तक लाखों का माल जलकर राख हो गया। नवाबगंज के चंद्र विहार कालोनी निवासी सु़शांत गर्ग और नवीन गर्ग की बी ब्लॉक, दादानगर में हाइराइज प्रीमियम एंड चंद्रा माइक्रोप्लास्ट के नाम से प्लास्टिक उत्पाद बनाने की फैक्ट्री है। नवीन के अनुसार, गुरुवार शाम को कर्मचारियों के जाने के बाद फैक्ट्री बंद हो गई थी। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे मीटर के पास शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस पर फैक्ट्री में मौजूद गार्ड ने पहले आग बुझाने का प्रायास किया। लेकिन आग बढ़ने से ...