दादर-बलिया स्पेशल में महिला का पर्स छीनकर भागा उचक्का
वाराणसी, जुलाई 25 -- वाराणसी। कैंट स्टेशन पर चलती ट्रेन में महिला यात्री का पर्स छीनकर उचक्का भाग गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत मऊ जीआरपी थाने में की। मुकदमा दर्ज करके उसे कैंट जीआरपी को स्थानांतरित कर दिया गया। गोरखपुर के धरमपुर गीता वाटिका की रहने वाली डॉ. सुषमा जायसवाल ने बताया कि वह 16 जुलाई को दादर-बलिया स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा कर रही थीं। उन्हें प्रयागराज से मऊ जाना था। रात लगभग एक बजे ट्रेन कैंट स्टेशन पर पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन चलते ही एक उचक्का उनका पर्स लेकर भाग गया। जिसमें चांदी का सिक्का, 3000 रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चश्मा आदि रखा था। यह भी पढ़ें- प्रयागराज पहुंचने से पहले यात्री का पर्स चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.