दादर पुल पर लगा हाइट गेज बैरियर 24 घंटे में ही क्षतिग्रस्त
मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दादर में बूढ़ी गंडक नदी पुल के पास लगाया गया हाइट गेज बैरियर अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 घंटे के अंदर क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर बड़ी मात्रा में बड़े वाहन के आगे वाले शीशा के टूकड़ा भी मिले हैं। इससे स्थानीय लोग और प्रशासन अनुमान लगा रहा कि अचानक कोई गाड़ी इससे आकर टकरा गई होगी। गुरुवार तड़के बैरियर के टूटे होने की जानकारी मिली। पुल पर भारी वाहनों के परिचालन को रोकने के लिए बुधवार को प्रशासन ने इसे लगाया था।बैरियर के क्षतिग्रस्त होने से पुल की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने वाहन संचालक पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। जर्जर दादर पुल को बचाने के लिए बुधवार को ही जिला प्रशासन के निर्देश पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने पुल के दोनों तरफ हाइट गेज बैरियर लगाया था। गुरुवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.