मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से 35 वर्षीय युवक मो. अली असगर की मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर पुल के पास हुई। परिजन और स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।परिजनों ने पुलिस को बताया कि मो. अली ब्रह्मपुरा इलाके का रहने वाला था। वह घर से किसी काम से निकला था। कुछ घंटों के बाद पता चला कि वह नदी में डूब गया है। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से उसके शव को नदी से निकाला गया। वहीं, अहियापुर पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.