देवरिया, मई 25 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भटनी-वाराणसी रेल खंड पर सोमवार सुबह दादर एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बछउर ढाले के समीप भटनी-वाराणसी रेल खण्ड पर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बछउर गांव के समीप वाराणसी की तरफ से आ रही दादर एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।तलाशी के दौरान युवक की जेब से मिले आईडी के आधार पर उसकी पहचान आलोक तिवारी (36) पुत्र रोबिन तिवारी, निवासी थाना ठेकरहा, जिला पश्चिम चम्पारण बिहार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को ...