नोएडा, मई 14 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के भनौता गांव स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले चार बच्चे बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होकर दिल्ली लाल किला देखने पहुंच गए। परिजनों ने बच्चों को इधर-उधर तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद गुरुवार को बच्चे सकुशल वापस लौट आए। पुलिस के मुताबिक भनौता की झुग्गी झोपड़ी में दो परिवार रहते हैं। परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह 16 व 12 साल की दो सगी बहनें और पड़ोसी की 14 वर्षीया बेटी व 12 वर्षीय बेटा खेलने निकले थे। काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू की। इसी बीच गुरुवार को चारों बच्चे खुद वापस लौट आए। पुलिस पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वह दादरी रेलवे स्टेशन...