अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बुधवार को अलीगढ़-चिपियाना बुजुर्ग रेल खंड का निरीक्षण यान से विंडो-ट्रेलिंग निरीक्षण किया। यह निरीक्षण दादरी से ट्रेनों के संभावित संचालन की योजना को ध्यान में रखते हुए किया गया। निरीक्षण के दौरान सिग्नलिंग व्यवस्था, ओएचई (विद्युत लाइन), ट्रैक की स्थिति, ट्रैक ज्योमेट्री इंडेक्स (टीजीआई), प्वाइंट व क्रॉसिंग, समपार फाटक, प्लेटफॉर्म संरचना, स्टेशन स्वच्छता और यात्री सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को संरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन और परिचालन क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान दादरी, मारीपथ और चिपियाना बुजुर्ग स्टेशनों का अवलोकन कर ट्रेनों के संचालन की व्यवहारिक संभावनाओं का आकलन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दादरी ...