शामली, मार्च 30 -- समाजवादी पार्टी की दादरी में आयोजित समाजवादी समानता एवं भाईचारा रैली में शामली जनपद से हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए भारी संख्या में दादरी पहुंचे। रैली में शामिल होने से पूर्व सैकड़ों पदाधिकारी भैंसवाल रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां से प्रोफेसर सुधीर पंवार और पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों वाहनों के काफिले को रवाना किया। काफिले में विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। कैराना विधानसभा क्षेत्र से भी सैकड़ों कार्यकर्ता सांसद इकरा हसन और नाहिद हसन के नेतृत्व में बसों व कारों से रैली स्थल पहुंचे। उन्होंने यह भी बताया कि अगले माह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.