शामली, मार्च 28 -- शामली। समाजवादी पार्टी द्वारा दादरी में आयोजित होने वाली सामाजिक समानता भाईचारा रैली को लेकर जनसंपर्क अभियान के बाद पार्टी पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक भैंसवाल रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सुधीर पंवार ने कहा कि रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं में काफी उत्साह है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में युवा अपने-अपने वाहनों से दादरी पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी जिला कार्यालय से रैली के लिए प्रस्थान करेंगे, जिसमें युवा नेता अखिल बंसल भी शामिल रहेंगे। बैठक में बताया गया कि कांधला क्षेत्र से जावेद जंग के नेतृत्व में, ऊन ब्लॉक से सत्यवान चौधरी एवं नीरज पहलवान के नेतृत्व में कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सलेक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.