अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दादरी में रविवार को आयोजित समाजवादी समानता भाईचारा रैली में अलीगढ़ से भारी तादाद में जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर व महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी के नेतृत्व में सपाई पहुंचे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संबोधन को सपाइयों ने सुना और विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मीधनगर ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता परेशान है। केंद्र से लेकर राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। जनता बदलाव चाहती है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा 2027 में सरकार बनाएगी। सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी ने कहा कि पीडीए से सपा मजबूत हो रही है। भाजपा के खेमे में भीतर खाने अंदरूनी राजनीति है। भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका ...