मेरठ, मार्च 9 -- भूमि विवाद को लेकर दादरी गांव निवासी महिला के साथ खेत पर जाने के दौरान दूसरे पक्ष के पांच लोगों ने मार पीटकर घायल कर दिया। घायल महिला ने थाने पहुंची और पुलिस को जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को उपचार दिलाया। दादरी निवासी मंजीत कौर ने बताया कि पड़ोसी महिला के साथ उसका भूमि के सीमांकन को लेकर विवाद चल रहा था। एसडीएम सरधना के आदेश पर 27 फरवरी 2026 को उसके पक्ष में फैसला दिया गया था। रविवार को वह अपने खेत पर काम करने गई थी। इस दौरान पड़ोस के ही पांच लोग वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर पांचों ने उस पर हमलाकर घायल कर दिया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.