सहारनपुर, मार्च 16 -- सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि 29 मार्च को दादरी में बड़ी रैली आयोजित की जाएगी, जो विधानसभा चुनाव का शंखनाद साबित होगी। इस रैली को समाजवादी समानता भाईचारा रैली नाम दिया गया है, जिसमें अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। घंटाघर स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में राजकुमार भाटी ने बताया रैली में उत्तर प्रदेश के 32 जिलों की लगभग 140 विधानसभा क्षेत्रों से लोग शामिल होंगे। रैली में सर्वधर्म, सर्वजाति और सर्वसमाज के लोग भाग लेंगे। विशेष रूप से पीडीए समाज की भागीदारी अधिक रहेगी। भाटी ने बताया कि रैली के आयोजन की जिम्मेदारी गुर्जर समाज संभालेगा। कहा कि रैली की तैयारियां अगस्त 2025 से चल रही हैं और अब तक 50 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए चौप...