मेरठ, जुलाई 30 -- दिल्ली-दून हाईवे कांवड़ मार्ग पर कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस अधिकारियों के आदेश पर दादरी बॉर्डर पर अस्थाई कांवड़ चौकी स्थापित कराई गई। चौकी पर पुलिस बल तैनात किया गया। गुरुवार दोपहर चौकी पर पहुंचे सीओ दौराला ने निरीक्षण कर जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीओ दौराला शिवा ठाकुर ने बताया कि हाईवे कांवड़ मार्ग पर सभी तैयार पूर्ण कर ली गई है। कांवड़ यात्रा पर जगह-जगह तीसरी आंख का पहरा है, किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि सामने आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए अलग-अलग जगह कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। थाना दौराला पर भी हाईवे कांवड़ मार्ग यात्रा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम बना है। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा ने बदली दिल्ली-NCR की रफ्तार; इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक, 4 अगस्त से बड़ा बदलाव ...