प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज। रेलवे ने नई दिल्ली की जगह अब दादरी तक प्रयागराज एक्सप्रेस का क्लोन चला रही है। ट्रेन नंबर 02417/18 सूबेदारगंज दादरी 22 अप्रैल से 30 अप्रैल और दादरी से 23 से एक मई तक संचालित होगी। इसी तरह 09623-24 उदयपुर सिटी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन उदयपुर सिटी से मंगलवार 28 अप्रैल और वापसी में 30 अप्रैल को आसनसोल से चलेगी। वहीं हावड़ा और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए ट्रेन नंबर 01101 चलेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज से यह ट्रेन 21 अप्रैल को चली और 22 अप्रैल की दोपहर 2:50 बजे छिवकी स्टेशन पहुंचेगी। यहां ठहराव के बाद हावड़ा जाएगी। इसी तरह 01451 हडपसर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल को चलकर 22 अप्रैल की सुबह साढ़े ग्यारह बजे छिवकी आएगी। यह भी पढ़ें- खातीपुरा-हावड़ा और बीकानेर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन चलेगी यह भी पढ़ें- यात्रीगण ध...