हापुड़, जनवरी 28 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के गांव दादरी में नलकूपों की विद्युत तारों की लगातार हो रही चोरी से किसान परेशान हैं। सात जनवरी 2026 की रात तार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों ने किसानों के नलकूपों से विद्युत लाइन के तार चोरी कर लिए, जिससे सिंचाई व्यवस्था ठप हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव दादरी निवासी रिक्की चौधरी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि सात जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों ने किसानों के नलकूपों से विद्युत लाइन के तार चोरी कर लिए। अगले दिन सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने देखा कि नलकूपों के खंभों से विद्युत तार गायब थे। इस पर किसानों ने तत्काल चौकी इंचार्ज और विद्युत विभाग के जेई को सूचना दी। सूचना मामले में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। किसानों का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.