कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर। बनारसी परंपरा गुलाबबाड़ी के भव्य आयोजन पर रविवार को विश्वविद्यालय स्थित वीरांगना लक्ष्मी बाई प्रेक्षागार गुलाब की खुशबू और पंखुड़ियों से सराबोर हो उठा। शास्त्रीय गायिका मालिनी अवस्थी के पारंपरिक गायन ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले श्रोताओं को चैती, दादरा और ठुमरी की प्रस्तुतियां देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। महिला दिवस पर विभिन्न समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया। संगीतांजलि सांस्कृतिक संस्था द्वारा बनारसी परंपरा गुलाबबाड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चैत्र मास में गुलाब के फूलों की होली के साथ गीत-संगीत का यह आयोजन बनारस की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीतू सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रो. वंदना पाठक द्वारा दीप प्रज्जवलन से किया गया। संयुक्त सचिव कविता सिंह ने शिष्याओं स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.