दादरा गांव में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
गौरीगंज, जून 12 -- मुसाफिरखाना। जिला विकास अधिकारी वीर भानु सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को दादरा गांव में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा उनकी समस्याएं सुनीं। पशुपालन विभाग के चिकित्सक ने मिनी नंदिनी समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि योजना के तहत देशी नस्ल की 10 गायों एवं आवश्यक आधारभूत संरचना पर होने वाले कुल व्यय का 50 प्रतिशत अनुदान सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। डीडीओ वीर भानु सिंह ने विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या हो तो संबंधित विभागीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर उसका समाधान प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- राशन वितरण और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.