गया, मार्च 22 -- मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के दादपुर नहर के समीप शनिवार की शाम अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर उसके पास मौजूद करीब 50 हजार रुपये भी छीनकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल मौलानगर निवासी विजय यादव के 23 वर्षीय पुत्र प्रदीप यादव है। घटना के बाद परिजनों ने खून से लथपथ प्रदीप को इलाज के लिए तत्काल बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वह फिलहाल इलाजरत है। घायल प्रदीप यादव ने बताया कि हम रोज की तरह खरौना गांव स्थित अपने क्लीनिक को बंद कर बाइक से घर मौलानगर लौट रहे थे। इसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.