खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया । नगर संवाददाता लोगों को अपने दातों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। यह बातें डेंटल सर्जन डॉ वत्सलाा प्रियम ने बीएड शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज और चंद्रकला लक्ष्मी प्राइवेट आईटीआई परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान अपने संबोधन में कही। यह शिविर ब्रिटेन स्थित हेल्थकेयर एआई-स्टार्टअप डेंटिलिजेंस के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया। इस मौके पर डेंटिलिजेंस की ओर से हर्षित आनंद भी मौजूद रहे, जिन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीक और एआई की भूमिका पर चर्चा की। कार्यक्रम में आईटीआई के प्राचार्य सुशांत कुमार सिन्हा और डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को शिक्षा का अहम हिस्सा बताया। शिविर में बीएड और आईटीआई कॉलेज के सभी शिक्षक एवं सैकड़ों छात्र-छात्रा एवं उपस...