पिथौरागढ़, जनवरी 22 -- पिथौरागढ़। रं समाज,चौदास,दारमा के ग्रामीणों ने दातूं में दानवीर जसुली बूढी सौक्याणी की मूर्ति स्थापित करने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला दताल ने देहरादून पहुंचकर पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल को ज्ञापन दिया। कहा कि पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए दानवीर जसुली बूढी सौक्याणी ने चार सौ से अधिक धर्मशालाओं का निर्माण किया। वर्तमान में उनसे लोग प्रेरणा ले सकें इसके लिए उनकी मूर्ति स्थापित होनी जरुरी है। रं समाज,चौदास,दारमा के ग्रामीण काफी लंबे वक्त से दानवीर जसुली बूढी सौक्याणी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। पर्यटन सचिव से वार्ता कर जल्द दांतू में जसुली की मूर्ति स्थापित करने की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.