भागलपुर, फरवरी 10 -- बिहपुर प्रखंड के मिल्की गांव स्थित हजरत दाता मांगन शाह रहमतुल्लाह अलैह का उर्स रविवार को भी पूरे परवान पर रहा। उर्स इंतजामिया कमेटी कार्यालय के अनुसार सोमवार की देर शाम तक चार लाख से अधिक श्रद्धालु दाता के मजार शरीफ पर जियारत/दर्शन कर चुके हैं। दूर-दराज के इलाकों से आए अकीदतमंदों की भारी भीड़ से उर्स स्थल में रौनक बनी हुई है। रविवार को पूर्णिया जिले से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दाता के मजार पर अकीदत के साथ चादरपोशी कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.