बदायूं, फरवरी 19 -- बदायूं, संवाददाता। संविधान बचाओ संवाद के संयोजक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि 22 फरवरी को दातागंज शुक्र बाजार में संविधान बचाओ संवाद में होगा। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय आएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संविधान बचाओ संवाद द्वारा अधूरे मुढ़ा पुख्ता पुल का निर्माण शुरू कराने, दातागंज में चीनी मिल निर्माण, किसानों के कर्ज माफ, आवारा पशुओं से किसानों की फसलों की सुरक्षा, भूमिहीन किसानों को एक एकड़ कृषि भूमि का पट्टा देने आदि जनमुद्दों को उठाया जायेगा। सीतापुर सांसद राकेश राठौर,अंतरराष्ट्रीय शूटर पूनम पंडित आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.