दातागंज विधायक ने रात्रि चौपाल में सुनीं समस्याएं
बदायूं, जून 13 -- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक राजीव कुमार सिंह ने म्याऊं ब्लॉक के पिपला पुख्ता में रात्रि चौपाल लगायी। यहां लोगों को केंद्र सरकार के ऐतिहासिक विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और विश्व में अपने भारत देश का मान सम्मान बढ़ा है। विधायक ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उनके लाभों के बारे में बताया।चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिये।म्याऊं यह भी पढ़ें- जैतूखाड़ में भाजपा के रात्रि विश्राम प्रवास में विधायक ने सुनी गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.