बदायूं, मार्च 2 -- दातागंज, संवाददाता। ब्लाक क्षेत्र के विकास और महापुरुषों के सम्मान की कड़ी में दातागंज विधानसभा के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण स्मृति द्वारों का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। क्षेत्रीय विधायक राजीव सिंह ने ग्राम रुदेली और ग्राम सबलपुर में निर्मित इन द्वारों का लोकार्पण कर जनसेवा और संघर्ष की प्रतिमूर्तियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दातागंज-बरेली मार्ग पर स्थित ग्राम रुदेली में लोकतंत्र सेनानी स्व. महेंद्र पाल सिंह की पावन स्मृति में निर्मित महेंद्र पाल सिंह स्मृति द्वार का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उनके बड़े भाई एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने की। यहां विधायक राजीव सिंह ने कहा कि स्व. महेंद्र पाल सिंह ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। यह द्वार केवल ईंट-पत...