बदायूं, मार्च 11 -- दातागंज, संवाददाता। दातागज विधायक राजीव कुमार सिंह ने मंगलवार के लिए 130 करोड़ की दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से 100 करोड़ का बाईपास भी स्वीकृत हो गया है। कनेक्टिविटी अब और सुगम हो जायेगी। विधायक ने 82 करोड़ से बदायूं-दातागंज एवं 48 करोड़ से दातागंज बेलाडांडी पुल मार्ग तक चौड़ीकरण कार्य का शिलान्ययास किया। विधायक ने कहा कि चौड़ीकरण न केवल आवागमन को सरल बनायेगा, बल्कि व्यापार और किसानों की समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। विधायक ने कहा कि करीब 100 करोड़ की लागत से बनने वाला बाईपास भी स्वीकृत हो गया है। इस बाईपास का शिलान्यास भी जल्द किया जायेगा। बाईपास बनने से नगर के लोगों को जाम की समस्या से स्थायी निजात मिल जायेगी।उन्होंने कहा कि जिन दो सड़कों का शिलान्यास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.