बदायूं, मार्च 4 -- दातागंज। होली के मद्देनजर दातागंज कोतवाली पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च किया। मार्च कोतवाली परिसर से शुरू होकर मोहल्ला बुध बाजार, शुक्रबाजार, कासपुर रोड, मोहल्ला सड़क, मोहल्ला अरेला, रोडवेज और प्राइवेट बस स्टॉप सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान दुर्गा देवी चौराहे पर भी पुलिस बल मुस्तैद नजर आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...