बदायूं, मार्च 26 -- दातागंज विधानसभा क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के समीप औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए यूपीडा की टीम के लिए स्थलीय निरीक्षण में भूमि पसंद आ गयी है। इसके बाद औद्योगिक गलियारा विकसित होने का रास्ता साफ हो गया है। धरातल पर जल्द काम शुरू हो जायेगा। औद्योगिक गलियारा विकसित होने से जहां विधानसभा क्षेत्र का विकास होगा, वहीं युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे पर पापड़ के समीप दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह के प्रयास से औद्योगिक गलियारा विकसित किया जायेगा। इसके लिए पांच गांव डहरपुर कला, बिहारीपुर, छछऊ, कैलियाई, ढोलापुर की 300 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की जा चुकी है। बुधवार के लिए यूपीडा से चुंकू राम पटेल, भगवानदास वर्मा 12 सदस्यीय दल के साथ चिन्हित की गयी भूमि का स्थलीय...